Tesla Model Y की भारत में डिलीवरी शुरू: EV सफर का नया अध्याय मुंबई और दिल्ली में ग्राहकों को पहली गाड़ियाँ सौंपी गईं, हर ऑर्डर में मुफ्त Wall Connector
मुंबई / दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla ने भारत में अपने Model Y की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह कदम कंपनी के भारतीय लॉन्च के लगभग दो महीने बाद आया है।
डिलीवरी और लॉन्च का सफर
पहली डिलीवरी: 29 सितंबर 2025 को भारत में पहला Model Y ग्राहक को सौंपी गई।
Showroom अनुभव: Tesla ने जुलाई 2025 में मुंबई के BKC में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला था, और अगस्त में दिल्ली (Aerocity) में दूसरा।
मुफ्त Wall Connector: ग्राहकों को घर पर चार्जिंग सुविधा देने के लिए हर Delivery के साथ एक complimentary Wall Connector दिया जाएगा।
मॉडल वेरिएंट्स, रेंज और कीमतें
वेरिएंट्स: Rear-Wheel Drive (RWD) और Long Range RWD
रेंज:
• RWD: 500 किमी (WLTP)
• Long Range: 622 किमी (WLTP)
कीमत (Ex-Showroom):
• ₹59.89 लाख – RWD
• ₹67.89 लाख – Long Range RWD
तकनीकी एवं चार्जिंग फीचर्स
Peak चार्जिंग पॉवर: 250 kW
15 मिनट में ~267 किमी की चार्जिंग संभव
Tesla Charging Stations: मुंबई (One BKC) और दिल्ली (Aerocity) में Superchargers एवं Destination Chargers मौजूद
भारत में अभी तक लगभग 600 बुकिंग्स मिली हैं।
पहली गाड़ियाँ शंघाई (China) की Gigafactory से आयात की गई थीं।
भारत में कारों पर आयात शुल्क बहुत अधिक है — जिसके कारण कीमतें अन्य बाजारों की तुलना में काफी ऊँची बनी हैं।




Post Comment