होम Technology Anna Hazare: अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ी, ICU में भर्ती
Technology

Anna Hazare: अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ी, ICU में भर्ती

WhatsApp Facebook
Anna Hazare: अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ी, ICU में भर्ती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37461-anna Anna Hazare: अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ी, ICU में भर्ती

Anna Hazare: नई दिल्ली: समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें गंभीर वायरल संक्रमण के साथ डिहाइड्रेशन की शिकायत है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कई दिनों से चल रही थी परेशानी

जानकारी के अनुसार, अन्ना हजारे की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उन्हें तेज बुखार, खांसी, कमजोरी और शरीर में पानी की कमी की समस्या थी। इससे पहले उनका इलाज रालेगांव सिद्धि के स्थानीय अस्पताल में चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मुंबई लाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

अन्ना हजारे को एंबुलेंस से मुंबई लाया गया। यहां संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बढ़ती उम्र और वायरल संक्रमण के कारण उन्हें काफी कमजोरी बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)