होम Auto “GST 2.0 का बड़ा असर: हुंडई की सेल्स में रिकॉर्ड उछाल, सितंबर में 70,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं; वेन्यू की कीमत घटी ₹67,719 रुपए
Auto

“GST 2.0 का बड़ा असर: हुंडई की सेल्स में रिकॉर्ड उछाल, सितंबर में 70,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं; वेन्यू की कीमत घटी ₹67,719 रुपए

WhatsApp Facebook
“GST 2.0 का बड़ा असर: हुंडई की सेल्स में रिकॉर्ड उछाल, सितंबर में 70,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं; वेन्यू की कीमत घटी ₹67,719 रुपए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

GST 2.0 लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। खासकर हुंडई के लिए सितंबर 2025 का महीना ऐतिहासिक साबित हुआ। कंपनी ने इस महीने कुल 70,347 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल सितंबर 2024 के मुकाबले 10% की बढ़ोतरी दिखाती है। यह कंपनी की 33 साल की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री है।

हुंडई का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल क्रेटा एक बार फिर नंबर-1 पर रहा, लेकिन इसके साथ ही वेन्यू ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 11,484 यूनिट्स की बिक्री की। नई टैक्स दरों के चलते वेन्यू की कीमतों में भी जबरदस्त कमी आई है।

GST 2.0 के बाद वेन्यू 1.2 E वेरिएंट की कीमत ₹7,94,100 से घटकर ₹7,26,381 हो गई है, यानी ग्राहकों को ₹67,719 का सीधा फायदा मिल रहा है। कम कीमत, बेहतर माइलेज (23kmpl) और सेफ्टी फीचर्स (6 एयरबैग) ने मिलकर इस SUV को बाजार में और भी आकर्षक बना दिया है।

कंपनी का कहना है कि नई टैक्स पॉलिसी और ग्राहकों के बढ़ते भरोसे से आने वाले महीनों में बिक्री में और तेजी देखने को मिल सकती है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि GST 2.0 ने मिड-सेगमेंट कार बाजार में नई ऊर्जा भर दी है और इससे अन्य ब्रांडों पर भी दबाव बढ़ेगा।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment