होम Auto क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान पर रोक: RBI ने लागू किए नए नियम, PhonePe, Paytm और CRED जैसी ऐप्स बंद करेंगी सर्विस
Auto

क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान पर रोक: RBI ने लागू किए नए नियम, PhonePe, Paytm और CRED जैसी ऐप्स बंद करेंगी सर्विस

WhatsApp Facebook
क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान पर रोक: RBI ने लागू किए नए नियम, PhonePe, Paytm और CRED जैसी ऐप्स बंद करेंगी सर्विस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत में डिजिटल भुगतान की बढ़ती लोकप्रियता के बीच लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए भी अपने घर का किराया चुकाने लगे थे। इसके लिए PhonePe, Paytm, Amazon Pay और CRED जैसी फिनटेक कंपनियां खास सेवाएं उपलब्ध करा रही थीं। लेकिन हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस सुविधा को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिनके कारण अब इन ऐप्स पर क्रेडिट कार्ड से किराया चुकाना संभव नहीं होगा।

आरबीआई का कदम

RBI ने एक नया सर्कुलर जारी किया है जिसमें पेमेंट एग्रीगेटर्स और पेमेंट गेटवे को केवल उन्हीं व्यापारियों से लेन-देन करने की अनुमति है जिनकी पूरी KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जिनके साथ उनका सीधा कॉन्टैक्ट है। आमतौर पर मकान मालिक किसी प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड मर्चेंट नहीं होते, इसलिए उनके खातों में क्रेडिट कार्ड से किराया भेजना अब इन ऐप्स के जरिए मुमकिन नहीं रहेगा।

किराया भुगतान पर रोक की वजह

कुछ लोग इस सुविधा का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। वे किराए के नाम पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के खातों में पैसे भेजते थे और बदले में क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर मिलने वाले रिवार्ड पॉइंट्स या कैशबैक का फायदा उठाते थे। इस प्रक्रिया में मकान मालिकों की सही KYC भी पूरी नहीं हो रही थी, जिससे सिस्टम पारदर्शी नहीं रह गया था।

फिनटेक कंपनियों पर कार्रवाई

फिनटेक कंपनियां बीच में “मार्केटप्लेस” की तरह काम कर रही थीं, जिसे RBI ने गैरकानूनी माना। यही कारण है कि अब इन कंपनियों की क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है और उन्हें सख्त दिशानिर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment