होम › National › air-india-ai2379-pilot-marijuana-test: एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, गांजा पीकर उड़ा रहा था प्लेन! रद्द हो सकता है लाइसेंस
National

air-india-ai2379-pilot-marijuana-test: एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, गांजा पीकर उड़ा रहा था प्लेन! रद्द हो सकता है लाइसेंस

WhatsApp Facebook
air-india-ai2379-pilot-marijuana-test: एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, गांजा पीकर उड़ा रहा था प्लेन! रद्द हो सकता है लाइसेंस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35445-untitled air-india-ai2379-pilot-marijuana-test: एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, गांजा पीकर उड़ा रहा था प्लेन! रद्द हो सकता है लाइसेंस

air-india-ai2379-pilot-marijuana-test : नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 के पायलट-इन-कमांड का कन्फर्मेटरी लैब टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव पाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह वही विमान है, जो 4 अगस्त को उड़ान के दौरान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस घटना में 17 यात्री और क्रू मेंबर घायल हुए थे।

4 अगस्त की घटना के बाद विमान में सवार दोनों पायलटों की साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार, को-पायलट की शुरुआती जांच में किसी तरह की आपत्तिजनक रिपोर्ट सामने नहीं आई थी।

वहीं, पायलट-इन-कमांड की शुरुआती स्क्रीनिंग का नतीजा ऐसा था, जिसके बाद उनकी विस्तृत जांच कराने का फैसला लिया गया। इसके लिए सैंपल को कन्फर्मेटरी टेस्ट के लिए लैब भेजा गया था।

air-india-ai2379-pilot-marijuana-test: कन्फर्मेटरी जांच में हुई मारिजुआना की पुष्टि

सूत्रों के मुताबिक, लैब में की गई कन्फर्मेटरी जांच में पायलट-इन-कमांड का सैंपल मारिजुआना के लिए पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद मामले में संबंधित विमानन सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 अगस्त को AI2379 के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की भी जांच चल रही है। हादसे के दौरान विमान में सवार 17 यात्रियों और क्रू मेंबर के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। पायलट की मेडिकल जांच की रिपोर्ट अब इस जांच का एक अहम हिस्सा बन सकती है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)