होम Technology UP Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, डिवाइडर तोड़ कार पर पलटा, 4 की मौत
Technology

UP Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, डिवाइडर तोड़ कार पर पलटा, 4 की मौत

WhatsApp Facebook
UP Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, डिवाइडर तोड़ कार पर पलटा, 4 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37412-untitled2501614114890 UP Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, डिवाइडर तोड़ कार पर पलटा, 4 की मौत

UP Accident : ग्रेटर नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार ट्रक की चपेट में आ गई।

टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

ट्रक और कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई और यातायात भी बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहतकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षतिग्रस्त कार का गेट काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अब तक नहीं हो सकी मृतकों की पहचान

समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि ट्रक किस कारण बेकाबू हुआ, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार दिल्ली के पालम इलाके की है।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य कराने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है। ट्रक चालक की संभावित लापरवाही समेत दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)