होम › Technology › UK : खटीमा को विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया गौशाला का लोकार्पण; 108 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Technology

UK : खटीमा को विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया गौशाला का लोकार्पण; 108 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

WhatsApp Facebook
UK : खटीमा को विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया गौशाला का लोकार्पण; 108 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40142-uk-3 UK : खटीमा को विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया गौशाला का लोकार्पण; 108 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र को गुरुवार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 108.84 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इन विकास कार्यों में सड़क, बुनियादी सुविधाओं और जनहित से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रमुख रूप से 34.44 करोड़ रुपये की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानक सागर प्रभाग तक 13.60 किलोमीटर सड़क के उच्चीकरण का कार्य शामिल है।

गौशाला का होगा जरूरत के अनुसार विस्तार

मुख्यमंत्री धामी ने हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे अधिक संख्या में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गोवंश संरक्षण केवल परंपरा नहीं बल्कि समाज और सरकार की जिम्मेदारी भी है। उत्तराखंड में गौ सेवा और संरक्षण की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

16 हजार से ज्यादा निराश्रित गोवंश को मिला आश्रय

सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश में गौ सदनों के माध्यम से अब तक 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम्य गौ सेवक योजना को भी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि शहरी विकास और पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है। सरकार का लक्ष्य गोवंश संरक्षण के साथ-साथ इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना भी है।

बद्री गाय के उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पशुधन आधारित आजीविका को मजबूत करने के लिए भी काम किया जा रहा है। बद्री गाय के शुद्ध घी और दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति, परंपराओं और पशुधन संरक्षण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। राज्य सरकार भी विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

खटीमा और ऊधमसिंह नगर में तेज होगा विकास

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खटीमा समेत ऊधमसिंह नगर जिले में सड़क, पुल, शिक्षा, बाढ़ सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम लगातार जारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)