होम Technology MP Crime : खेत की जुताई के दौरान बरसी गोलियां, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत, गांव में तनाव
Technology

MP Crime : खेत की जुताई के दौरान बरसी गोलियां, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत, गांव में तनाव

WhatsApp Facebook
MP Crime : खेत की जुताई के दौरान बरसी गोलियां, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत, गांव में तनाव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34523-bhind-01 MP Crime : खेत की जुताई के दौरान बरसी गोलियां, पूर्व सरपंच की मौके पर मौत, गांव में तनाव

MP Crime : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गोहद थाना क्षेत्र के खितौली गांव में खेत की जुताई के दौरान बदमाशों ने पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि अस्पताल के बाहर भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

पुलिस के अनुसार, पूर्व सरपंच सब्बीर रविवार को अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और जमीन को लेकर विवाद था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि हमलावरों ने पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही गोहद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सब्बीर को तत्काल गोहद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व सरपंच की मौत की खबर फैलते ही खितौली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)