होम Chhattisgarh Teacher Crime News: 50 साल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत! छठवीं की छात्रा को धमकाकर करता रहा अश्लील हरकत, जानिए फिर क्या हुआ
Chhattisgarh

Teacher Crime News: 50 साल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत! छठवीं की छात्रा को धमकाकर करता रहा अश्लील हरकत, जानिए फिर क्या हुआ

WhatsApp Facebook
Teacher Crime News: 50 साल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत! छठवीं की छात्रा को धमकाकर करता रहा अश्लील हरकत, जानिए फिर क्या हुआ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Teacher Crime News: उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिले से लगातार शिक्षकों द्वारा अपराध के मामले सामने आ रहे हैं. जो कि थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच एक और शिक्षा विभाग को शर्मसार कर देने वाला मामला बलिया जिले से सामने आया है. सरकारी स्कूल में 50 साल के टीचर ने कक्षा छठवीं की छात्रा से अश्लील हरकत की. मामले मेंटीचर को निलंबित कर दिया गया है.

 

Teacher Crime News: मामला पंदह ब्लॉक के पकड़ी क्षेत्र के डंकीगंज गाँव में स्थित सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय का है. आरोपी टीचर की पहचान अक्षय कुमार यादव (50 साल) के रूप में हुई है. टीचर अक्षय कुमार यादव ने कक्षा छठवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और किसी को बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी.

Teacher Crime News: स्कूल से नाम काटने की देता था धमकी

जानकारी के मुताबिक़, पीड़ित बच्ची क्लास छठवीं में पढ़ती है. स्कूल का टीचर अक्षय कुमार यादव कई समय से बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. बच्ची जब इसका विरोध करती तो कहता, अगर किसी को बताया तो स्कूल से नाम काट दूंगा.

विरोध करने पर अन्य टीचर से करता था झगड़ा

टीचर की इस घिनौनी करतूत के बारे में स्कूल के अन्य टीचर और बच्चे भी जानते थे. इतना ही नहीं विद्यालय के अन्य शिक्षक जब आरोपी के इस कुकृत्य का विरोध करते थे तो वह उनसे झगड़ा करता था. उसके खिलाड़ कार्रवाई की भी मांग की गयी थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

टीचर की इस हरकत से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की. साथ ही मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. विरोध में नगरा–सिकंदरपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. मामले की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Teacher Crime News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

Teacher Crime News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के टीचर अक्षय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित कर शिक्षा क्षेत्र नवानगर से संबंध किया गया है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. बीईओ नवानगर पंकज कुमार सिंह इसकी जांच करेंगे. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

The post Teacher Crime News: 50 साल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत! छठवीं की छात्रा को धमकाकर करता रहा अश्लील हरकत, जानिए फिर क्या हुआ appeared first on Nishaanebaz.com.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)