होम › Raipur News › Raipur News : 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में मेमन जमात फेडरेशन का अधिवेशन, जुनैद ढेबर ने निवेश और रोजगार पर दिया जोर
Raipur News

Raipur News : 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में मेमन जमात फेडरेशन का अधिवेशन, जुनैद ढेबर ने निवेश और रोजगार पर दिया जोर

WhatsApp Facebook
Raipur News : 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में मेमन जमात फेडरेशन का अधिवेशन, जुनैद ढेबर ने निवेश और रोजगार पर दिया जोर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40367-ea361744-a189-4837-a78f-ab50874b57b9 Raipur News : 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में मेमन जमात फेडरेशन का अधिवेशन, जुनैद ढेबर ने निवेश और रोजगार पर दिया जोर

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। आयोजकों के मुताबिक, करीब 23 वर्षों बाद छत्तीसगढ़ में हुए इस आयोजन में देश-विदेश से 800 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

कार्यक्रम में युवा उद्योगपति जुनैद ढेबर ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और आर्थिक संभावनाओं को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने राज्य की खनिज संपदा, आयरन ओर और स्टील उत्पादन क्षमता का उल्लेख करते हुए निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग, कृषि आधारित उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया।

निवेश के साथ रोजगार सृजन पर जोर

जुनैद ढेबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश का लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था और युवाओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने मेमन समाज के उद्यमियों और निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल निवेशक के तौर पर नहीं, बल्कि रोजगार निर्माता और विकास के भागीदार के रूप में राज्य में आगे आएं।

आयोजकों के अनुसार, अधिवेशन में देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में व्यापार और निवेश की संभावनाओं को लेकर रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय रोजगार, उद्योग विस्तार और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)