Police Recruitment: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा; अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
Police Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
Police Recruitment: पहले 24 से 26 अक्टूबर थी परीक्षा की तारीख
Police Recruitment: CGPSC ने पहले पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तारीखें तय की थीं। इसी दौरान 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रस्तावित थी। दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तारीखों के टकराव के कारण असमंजस की स्थिति बन गई थी।
Police Recruitment: अभ्यर्थियों को आशंका थी कि दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर होने की स्थिति में उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। इसके बाद परीक्षा की तारीख बदलने की मांग उठी।
Police Recruitment: मुख्यमंत्री साय ने लिया संज्ञान
अभ्यर्थियों की परेशानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयोग ने पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया जाना चाहिए। तारीखों में टकराव के कारण कोई पात्र अभ्यर्थी परीक्षा के अवसर से वंचित न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थी लंबे समय तक मेहनत करते हैं, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय उनकी व्यावहारिक कठिनाइयों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
4 अगस्त को जारी हुआ था प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Police Recruitment: मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी
Police Recruitment: मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र, समय-सारणी और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
The post Police Recruitment: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा; अभ्यर्थियों को बड़ी राहत appeared first on Nishaanebaz.
Source: Nishaanebaz


