होम Raipur News Raipur City News : CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, नशामुक्त युवा और स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर
Raipur News

Raipur City News : CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, नशामुक्त युवा और स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

WhatsApp Facebook
Raipur City News : CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, नशामुक्त युवा और स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37271-whatsapp-image-2026-08-30-at-14927-pm-1024x653 Raipur City News : CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, नशामुक्त युवा और स्वच्छता के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से संवाद और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम है।

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति विकास की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को नशे से दूर रखना केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नशामुक्ति के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करने की अपील की।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया जिक्र

CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशवासियों की भागीदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों के सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अभियान राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के साथ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबार से जुड़ी महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाओं को परिवार और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

स्वच्छता को आदत बनाने की अपील

CM साय ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जब नागरिक अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ रखने को अपनी जिम्मेदारी मानेंगे, तभी स्थायी बदलाव संभव होगा।

छत्तीसगढ़ की बेटी महिमा राजपूत का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी छात्राओं के प्रयासों का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ की महिमा राजपूत की उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने महिमा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक, मल्हार के प्राचीन ताम्रपत्रों और काले हिरण संरक्षण जैसे छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रयासों का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा सहित संतजन, जनप्रतिनिधि, निगम-मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)