होम National National Games 2028 की मेजबानी की चाहता है छत्तीसगढ़, CM साय ने IOA को भेजा प्रस्ताव; खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
National

National Games 2028 की मेजबानी की चाहता है छत्तीसगढ़, CM साय ने IOA को भेजा प्रस्ताव; खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

WhatsApp Facebook
National Games 2028 की मेजबानी की चाहता है छत्तीसगढ़, CM साय ने IOA को भेजा प्रस्ताव; खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38336-chhattisgarh-national-games-2028 National Games 2028 की मेजबानी की चाहता है छत्तीसगढ़, CM साय ने IOA को भेजा प्रस्ताव; खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2028 में होने वाले 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी हासिल करने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। प्रदेश सरकार और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन ने इस दिशा में पहल तेज कर दी है। मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की विशेष आम सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ की ओर से नेशनल गेम्स आयोजन का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने IOA अध्यक्ष पीटी उषा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से फरवरी 2028 में होने वाले 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को देने का अनुरोध किया गया है।

CM साय ने जताई नेशनल गेम्स कराने की इच्छा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल अधोसंरचना के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया ने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेशनल गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिलने से प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।

खेल सुविधाओं के विस्तार को मिलेगा नया अवसर

डॉ. सिसोदिया ने कहा कि नेशनल गेम्स का आयोजन किसी भी राज्य के लिए गौरव का विषय होता है। अगर छत्तीसगढ़ को यह अवसर मिलता है तो प्रदेश की मौजूदा खेल सुविधाओं को और विकसित करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन से न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और खेल संगठन प्रदेश से जुड़ेंगे, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलेगा।

IOA की बैठक में संविधान संशोधन पर भी चर्चा

भारतीय ओलंपिक संघ की विशेष आम सभा की बैठक में नेशनल गेम्स की मेजबानी के अलावा IOA के संविधान में संशोधन को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 (NSGA 2025) के अनुसार जरूरी बदलावों को मंजूरी देने के एजेंडे पर विचार किया गया।बैठक में देशभर के विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मेजबानी के लिए तैयार है छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन ने दावा किया कि प्रदेश 40वें नेशनल गेम्स 2028 के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में विभिन्न खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं और लगातार खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि अगर छत्तीसगढ़ को नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलती है तो यह राज्य के खेल इतिहास में बड़ी उपलब्धि होगी। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी और छत्तीसगढ़ खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर सकेगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)