CG High Court News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना

CG High Court News : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी
अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के तहत राष्ट्रपति ने तीनों नियुक्तियों को मंजूरी दी है। नियुक्त किए गए न्यायाधीश कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अपने पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब तीनों न्यायाधीशों के कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Source: Nishaanebaz


