MP Accident : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत; 3 घायल

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर नैगुना के पास बेतवा ढाबे के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए।
काम खत्म कर घर लौट रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में मजदूर सवार थे, जो काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
घायलों को अस्पताल भेजा गया
सूचना मिलने के बाद पृथ्वीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए तीनों घायलों को आगे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source: Nishaanebaz


