होम Technology जापान के एयर चीफ ने तेजस में भरी उड़ान, पहली बार भारतीय धरती से उड़े जापानी लड़ाकू विमान, एपी सिंह बोले- रक्षा साझेदारी के लिए बड़ी उपलब्धि
Technology

जापान के एयर चीफ ने तेजस में भरी उड़ान, पहली बार भारतीय धरती से उड़े जापानी लड़ाकू विमान, एपी सिंह बोले- रक्षा साझेदारी के लिए बड़ी उपलब्धि

WhatsApp Facebook
जापान के एयर चीफ ने तेजस में भरी उड़ान, पहली बार भारतीय धरती से उड़े जापानी लड़ाकू विमान, एपी सिंह बोले- रक्षा साझेदारी के लिए बड़ी उपलब्धि

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39678-1 जापान के एयर चीफ ने तेजस में भरी उड़ान, पहली बार भारतीय धरती से उड़े जापानी लड़ाकू विमान, एपी सिंह बोले- रक्षा साझेदारी के लिए बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: जोधपुर में भारत-जापान के बीच चल रहे संयुक्त वायुसेना अभ्यास के दौरान रविवार को जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के एयर चीफ जनरल ताकेहिरो मोरिता ने भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी तेजस में उड़ान भरी। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों की यह उड़ान रक्षा सहयोग के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

जापानी लड़ाकू विमानों का भारत से पहली बार ऑपरेशन

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि जापानी लड़ाकू विमानों का पहली बार भारतीय धरती से उड़ान भरना दोनों देशों के रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास भारत और जापान की साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।

तेजस के साथ बढ़ रहा स्वदेशी डिफेंस सेक्टर

एयर चीफ ने बताया कि जनरल मोरिता ने तेजस में उड़ान भरी और उनके लिए उड़ान को आसान रखा गया। उन्होंने कहा कि भारत का डिफेंस एविएशन सेक्टर रिसर्च और प्रोडक्शन, दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तेजस को ऑपरेशनल किया जा चुका है और इसके लिए बड़ी संख्या में ऑर्डर भी दिए गए हैं। उन्होंने तेजस Mk-2 और AMCA को भी भविष्य के अहम प्रोजेक्ट बताया।

‘वीर गार्डियन 2026’ से बढ़ेगी इंटरऑपरेबिलिटी

एपी सिंह ने कहा कि जनरल मोरिता की तेजस उड़ान भारतीय स्वदेशी प्लेटफॉर्म पर उनके भरोसे को दिखाती है। उन्होंने ‘वीर गार्डियन 2026’ को सामान्य अभ्यास से आगे की साझेदारी बताया। इससे दोनों देशों के वायु सैनिकों के बीच आपसी सीख और बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास

‘वीर गार्डियन 2026’ का आयोजन 9 से 22 सितंबर तक जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर हो रहा है। इसमें भारतीय वायुसेना के तेजस, सुखोई-30MKI और राफेल के साथ जापान के F-2A लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)