होम Auto फेस्टिव धमाका: होंडा दे रही है 1.32 लाख तक का डिस्काउंट, सिटी और एलीवेट पर बंपर ऑफर!
Auto

फेस्टिव धमाका: होंडा दे रही है 1.32 लाख तक का डिस्काउंट, सिटी और एलीवेट पर बंपर ऑफर!

WhatsApp Facebook
फेस्टिव धमाका: होंडा दे रही है 1.32 लाख तक का डिस्काउंट, सिटी और एलीवेट पर बंपर ऑफर!

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही Honda Cars India ने अक्टूबर 2025 के लिए अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय गाड़ियों पर ₹1.32 लाख तक के डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान किया है। ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और केवल अक्टूबर महीने तक ही मान्य रहेंगे।

Honda Elevate पर सबसे बड़ा ऑफर

होंडा की नई SUV Elevate पर कंपनी ने ₹1.32 लाख तक का बंपर डिस्काउंट दिया है।

ZX ट्रिम पर: ₹1,32,000 तक की छूट

VX ट्रिम पर: ₹73,000 तक का लाभ

V ट्रिम पर: ₹57,000 तक का ऑफर

SV ट्रिम पर: ₹25,000 तक का फायदा

साथ ही, Alpha-Bold ग्रिल अब ₹16,500 की जगह ₹9,900 में और Signature Black Edition पैकेज ₹36,500 की जगह ₹29,900 में मिल रहा है।

ग्राहकों को 360° कैमरा और एंबियंट लाइटिंग जैसी एक्सेसरीज भी मुफ्त मिलेंगी।

Honda City पर ₹1.27 लाख तक की छूट

प्रीमियम सेडान City के SV, V और VX वेरिएंट्स पर कंपनी ₹1.27 लाख तक का ऑफर दे रही है।

हालांकि, City Hybrid पर सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन पहले से ₹1 लाख की कीमत में कटौती की जा चुकी है।

Honda Amaze पर ₹97,200 तक का लाभ

कॉम्पैक्ट सेडान Amaze के पुराने मॉडल पर ₹97,200 तक का ऑफर,

जबकि नए थर्ड जेनरेशन मॉडल पर भी ₹67,200 तक की छूट दी जा रही है।

Honda India का कहना है कि फेस्टिव सीजन में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये ऑफर्स तैयार किए गए हैं। कंपनी चाहती है कि हर ग्राहक अपने सपनों की गाड़ी इस त्योहारी मौसम में घर ले जा सके।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Vartika
लेखकVartika
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)

Post Comment