होम Auto Ather Energy Scooter : Ather का स्मार्ट फीचर, अब स्कूटर पहले ही बताएगा कहां हैं गड्ढे, टूटी सड़क और स्पीड ब्रेकर
Auto

Ather Energy Scooter : Ather का स्मार्ट फीचर, अब स्कूटर पहले ही बताएगा कहां हैं गड्ढे, टूटी सड़क और स्पीड ब्रेकर

WhatsApp Facebook
Ather Energy Scooter : Ather का स्मार्ट फीचर, अब स्कूटर पहले ही बताएगा कहां हैं गड्ढे, टूटी सड़क और स्पीड ब्रेकर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34098-untitled Ather Energy Scooter : Ather का स्मार्ट फीचर, अब स्कूटर पहले ही बताएगा कहां हैं गड्ढे, टूटी सड़क और स्पीड ब्रेकर

Ather Energy Scooter : नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ather Energy ने अपने स्कूटर्स के लिए एक ऐसा स्मार्ट फीचर पेश किया है, जो राइडिंग को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकता है। कंपनी ने ‘Pothole+ Alert’ फीचर लॉन्च किया है, जो रास्ते में आने वाले गड्ढों, टूटी सड़कों, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और स्पीड ब्रेकर की जानकारी पहले ही राइडर को देगा। यह फीचर Gen 2 और उससे ऊपर के Ather स्कूटर्स में उपलब्ध होगा। इसमें Ather 450 Apex, 450X और Rizta Z जैसे मॉडल शामिल हैं।

रियल-टाइम डेटा से करेगा अलर्ट

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर Ather के लाखों कनेक्टेड स्कूटर्स से जुटाए गए ‘Road Intelligence’ डेटा पर आधारित है। जैसे ही राइडर नेविगेशन का इस्तेमाल करेगा, स्कूटर का डैशबोर्ड संभावित गड्ढों, खराब सड़क, ऊबड़-खाबड़ हिस्सों और स्पीड ब्रेकर की पहले से चेतावनी देगा।खासकर बारिश के मौसम में, जब पानी भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, यह फीचर दुर्घटनाओं का जोखिम कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

34099-untitledpng01 Ather Energy Scooter : Ather का स्मार्ट फीचर, अब स्कूटर पहले ही बताएगा कहां हैं गड्ढे, टूटी सड़क और स्पीड ब्रेकर

 

हेलमेट में भी मिलेगा वॉयस अलर्ट

अगर राइडर के पास Ather Halo स्मार्ट हेलमेट या ब्लूटूथ सपोर्ट वाला हेलमेट है, तो सड़क से नजर हटाए बिना ही ऑडियो अलर्ट भी सुनाई देंगे। इससे सुरक्षा और बेहतर होगी।

9 साल की मेहनत के बाद तैयार हुआ फीचर

Ather Energy के को-फाउंडर और CEO तरुण मेहता ने बताया कि इस तकनीक को विकसित करने में करीब 9 साल लगे। उनके अनुसार, सबसे बड़ी चुनौती आइडिया नहीं, बल्कि पर्याप्त डेटा जुटाना था। अब लाखों कनेक्टेड स्कूटर्स से मिले डेटा के आधार पर यह तकनीक ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

 

34100-untitledpng02 Ather Energy Scooter : Ather का स्मार्ट फीचर, अब स्कूटर पहले ही बताएगा कहां हैं गड्ढे, टूटी सड़क और स्पीड ब्रेकर

29 अगस्त को आएगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

कंपनी 29 अगस्त 2026 को आयोजित Ather Community Day में अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर से भी पर्दा उठाएगी। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1 लाख से अधिक होगी और इसकी बिक्री फेस्टिव सीजन के आसपास शुरू हो सकती है। नए स्कूटर में 2 kWh से 5 kWh तक की बैटरी के विकल्प, बड़ा फ्लोरबोर्ड, एलईडी हेडलाइट, फ्रंट डिस्क ब्रेक और सीट के नीचे दो हेलमेट रखने लायक स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलने की संभावना है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)