ब्राउजर में मिली बड़ी सुरक्षा खामी: सरकार ने यूजर्स को दिया चेतावनी अलर्ट, तुरंत करें Chrome अपडेट
साइबर सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद केंद्र सरकार की एजेंसी ने इंटरनेट यूजर्स को सतर्क किया है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने लोकप्रिय वेब ब्राउज़र Google Chrome के पुराने वर्ज़न में एक बड़ी सुरक्षा कमजोरी की पहचान की है। यह कमजोरी इतनी गंभीर है कि इसका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूज़र्स के सिस्टम को हैक कर सकते हैं।
एजेंसी के अनुसार, Chrome के पुराने वर्ज़न में मौजूद इस खामी का उपयोग हैकर्स ‘Remote Code Execution’ के लिए कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि वे बिना यूजर की अनुमति के सिस्टम में कोड चलाकर संवेदनशील डेटा तक पहुँच सकते हैं या उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से यूजर्स की निजी जानकारी, पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल्स भी खतरे में आ सकती हैं।
CERT-In ने Chrome के सभी यूजर्स से अपील की है कि वे तुरंत अपने ब्राउज़र को नवीनतम वर्ज़न में अपडेट कर लें। ऐसा न करने पर हैकर्स इस कमजोरी का फायदा उठाकर डिवाइस को पूरी तरह से नियंत्रित कर सकते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रकार की कमजोरियां यूजर्स के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती हैं, इसलिए समय पर अपडेट करना जरूरी है।
सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि जो लोग पुराने वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे साइबर हमलों के आसान निशाने बन सकते हैं। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Chrome को अप टू डेट रखना सभी के लिए फायदेमंद होगा।




Post Comment