होम › Technology › Jharkhand JSSC CGL Protest: देवेंद्र नाथ महतो का ICU में भी अनशन, अस्पताल से जारी किया संदेश, जानें कैसी है हालत
Technology

Jharkhand JSSC CGL Protest: देवेंद्र नाथ महतो का ICU में भी अनशन, अस्पताल से जारी किया संदेश, जानें कैसी है हालत

WhatsApp Facebook
Jharkhand JSSC CGL Protest: देवेंद्र नाथ महतो का ICU में भी अनशन, अस्पताल से जारी किया संदेश, जानें कैसी है हालत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35470-devendra-nath-mahto-jssc-cgl-protest-icu-hunger-strike Jharkhand JSSC CGL Protest: देवेंद्र नाथ महतो का ICU में भी अनशन, अस्पताल से जारी किया संदेश, जानें कैसी है हालत

Jharkhand JSSC CGL Protest: रांची। झारखंड में छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठ देवेंद्र नाथ महतो ने आईसीयू में भी अपना अनशन जारी रखा है। जेपीएससी और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर रांची में प्रदर्शन अब भी जारी है। छात्रों के समर्थन में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो 10 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो दिनों से देवेंद्र नाथ महतो का इलाज चल रहा है। अस्पताल से ही महतो ने एक मैसेज जारी किया है। मैसेज में उन्होंने कहा कि छात्रों की लड़ाई लड़ने का उनका संकल्प आज भी जारी है और मांगे माने जाने तक जारी रहेगा।

अस्पताल से जारी किया संदेश

महतो ने अस्पताल से जारी संदेश में कहा कि वह रांची सदर अस्पताल में दूसरे दिन भी उपचाररत हैं, लेकिन उनकी भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी है। उन्होंने कहा कि शरीर अस्पताल के बिस्तर पर है और हालत गंभीर है, लेकिन छात्रों को न्याय दिलाने का संकल्प अब भी अडिग है।

उन्होंने कहा कि शरीर कमजोर हो रहा है और दर्द बढ़ रहा है, डॉक्टर उपचार कर रहे हैं, लेकिन उनका संघर्ष जारी रहेगा। महतो के मुताबिक, जब तक झारखंड के विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)