dharmendra pradhan resignation: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन बना नया शिक्षा मंत्री

dharmendra pradhan resignation: नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। छात्रों के आंदोलन के बीच, प्रधान ने शनिवार दोपहर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को सौंपी गई है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रह्लाद जोशी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी संभालेंगे। यानी फिलहाल उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि उनके मौजूदा विभाग पहले की तरह उनके पास ही रहेंगे।
Source: Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated)
Asian News Bharat


