सेवा संकल्प अभियान के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

बागबाहरा: संकुल केंद्र कसेकेरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिड़ोरा में गुरुवार 18 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विद्यालय स्तर पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला व रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी कला
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

खुशबू यादव ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता में खुशबू यादव ने प्रथम, चिराग चंद्राकर ने द्वितीय और समीर चंद्राकर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में कलर पेंसिल शेड्स, नोटबुक और पेन प्रदान किए गए।
रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक सनत कुमार साहू, शिक्षक महादेव देवांगन, स्वीपर श्रीमती डिलेश्वरी ठाकुर, रसोइया श्रीमती खुलेश्वरी साहू और श्रीमती डिगेश्वरी ठाकुर उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने कहा कि सेवा, सृजन और सहभागिता के मूल्यों के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है। संकुल केन्द्र समन्वयक मनीष अवसरिया और संकुल प्रभारी पवन कुमार चक्रधारी ने प्रतिभागियों को बधाई दिए हैं।
Source: Nishaanebaz


