होम National Nandigram by election TMC news : नंदीग्राम में हो गया खेला, TMC आउट India इन, जानें ममता बनर्जी ने क्यों बदला प्लान
National

Nandigram by election TMC news : नंदीग्राम में हो गया खेला, TMC आउट India इन, जानें ममता बनर्जी ने क्यों बदला प्लान

WhatsApp Facebook
Nandigram by election TMC news : नंदीग्राम में हो गया खेला, TMC आउट India इन, जानें ममता बनर्जी ने क्यों बदला प्लान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39399-758332c2-7d45-47bf-884b-2b7001f61506 Nandigram by election TMC news : नंदीग्राम में हो गया खेला, TMC आउट India इन, जानें ममता बनर्जी ने क्यों बदला प्लान

Nandigram by election TMC news : कोलकाता। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया है, जिसके बाद बंगाल की सियासत का पारा अचानक काफी हाई हो गया है। आखिरकार ममता बनर्जी को यह बड़ा कदम क्यों उठाना पड़ा? और इस खेल के पीछे राहुल गांधी का क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं इस पूरे सियासी घटनाक्रम के अंदर की कहानी।

संचिता प्रधान डे के हटने से बदला चुनावी समीकरण

नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी गुट ने संचिता प्रधान डे को अपना उम्मीदवार बनाया था। 13 सितंबर को उनके नाम का ऐलान भी कर दिया गया था। लेकिन संचिता ने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के तुरंत बाद उन्होंने अपना नाम वापस लेने का फैसला किया। इस घटना के सामने आते ही ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। ममता ने साफ किया कि अब उनका गुट इस सीट पर अपना कोई और उम्मीदवार नहीं उतारेगा।

राहुल गांधी का फोन और INDIA गठबंधन का दांव

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें गुरुवार को फोन किया था। इस बातचीत के बाद ममता ने INDIA गठबंधन के प्रति पूरी एकजुटता दिखाई। उन्होंने ऐलान किया कि नंदीग्राम उपचुनाव में उनका गुट कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देगा। वहीं अरविंद केजरीवाल के मिलकर चुनाव लड़ने का वादा किया है। अब इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी की उम्मीदवार हसीरानी रथ, वाम मोर्चे के प्रत्याशी और कांग्रेस के मिलन प्रधान के बीच होगा, जिन्हें अब टीएमसी का समर्थन भी मिल चुका है।

चुनाव आयोग और बीजेपी पर बरसीं ममता

इस पूरे घटनाक्रम से भड़कीं ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन’ करार दिया। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी को हराने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न से जुड़े अंतरिम फैसले पर ममता ने कहा कि यह आखिरी फैसला नहीं है और वे इसे कोर्ट में चुनौती देंगी। ममता ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नहीं छोड़ेंगी और पार्टी मजबूती से वापसी करेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)