होम Technology CG News : आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, दो ग्रामीणों पर किया हमला, दहशत में लोगों ने घेरकर मार डाला
Technology

CG News : आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, दो ग्रामीणों पर किया हमला, दहशत में लोगों ने घेरकर मार डाला

WhatsApp Facebook
CG News : आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, दो ग्रामीणों पर किया हमला, दहशत में लोगों ने घेरकर मार डाला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34394-3e78cb30-4abb-4f34-b84b-850ee6b441e7 CG News : आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, दो ग्रामीणों पर किया हमला, दहशत में लोगों ने घेरकर मार डाला

CG News : धमतरी। जिले के नगरी वनांचल में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया। ग्राम कर्राघाटी में घर के भीतर सो रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला। पूरे इलाके में घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, नगरी ब्लॉक के बिरगुड़ी रेंज अंतर्गत ग्राम कर्राघाटी में देर रात एक तेंदुआ घर में घुस गया। उस समय घर के अंदर सो रहे धरम नेताम और गांधी नेताम पर उसने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए और घर के भीतर चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ घबराकर पास के एक अन्य घर में जा घुसा। ग्रामीणों ने पहले दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लगातार हो रहे हमले से डरे और आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम कराने के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग का कहना है कि नगरी का वनांचल क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही सामान्य है। हालांकि, रिहायशी इलाके में घुसकर इस तरह हमला करना गंभीर चिंता का विषय है। विभाग आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)