होम Technology युवा कवि चित्रेश चंदेल की किताब का भव्य विमोचन रायपुर में  
Technology

युवा कवि चित्रेश चंदेल की किताब का भव्य विमोचन रायपुर में  

WhatsApp Facebook
युवा कवि चित्रेश चंदेल की किताब का भव्य विमोचन रायपुर में   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 27 जुलाई 2026।कविताएं विचारों और भावनाओं के संप्रेषण का सबसे प्रभावी माध्यम होती हैं। इनके जरिए व्यक्ति अपनी संवेदनाओं को सहज और गहराई से व्यक्त कर सकता है। यह विचार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर के निदेशक डॉ. ओ.पी. व्यास ने व्यक्त किए। वे नवोदित युवा कवि चित्रेश चंदेल के कविता संग्रह “बिट्स ऑफ इमोशन्स” के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

 

डॉ. व्यास ने कहा कि किसी भी समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास का आकलन उस समय में लिखी गई कविताओं से किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से जेन-जी के युवा कवियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में भावनाओं और संवेदनाओं की गहराई देखना सुखद अनुभव है।

 

यह कार्यक्रम रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में होली हार्ट्स एजुकेशन एकेडमी द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में चित्रेश चंदेल द्वारा लिखित अंग्रेजी कविता संग्रह का विधिवत विमोचन किया गया।

 

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें होली हार्ट्स एजुकेशन एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुप्ता, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और समाजसेविका ममता चंदेल शामिल थे।

 

समारोह में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने युवा कवि की रचनाओं की सराहना की। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि आज भी कविता समाज में संवाद और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनी हुई है।

The post युवा कवि चित्रेश चंदेल की किताब का भव्य विमोचन रायपुर में   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)