होम Technology CG Fraud : 14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु से दबोचा गया पूर्व बैंक मैनेजर
Technology

CG Fraud : 14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु से दबोचा गया पूर्व बैंक मैनेजर

WhatsApp Facebook
CG Fraud : 14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु से दबोचा गया पूर्व बैंक मैनेजर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34298-untitled CG Fraud : 14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु से दबोचा गया पूर्व बैंक मैनेजर

CG Fraud : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में इंडियन ओवरसीज बैंक की गस्ती चौक शाखा में हुए 14.56 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मामले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन बैंक प्रबंधक विनीत दास को तमिलनाडु के तंजावुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के अनुसार, मामला वर्ष 2022 में सामने आया था। बैंक के नए प्रबंधक रज्जू पाटनवार की शिकायत और आंतरिक जांच में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि तत्कालीन बैंक मैनेजर ने कथित रूप से बिचौलियों के साथ मिलकर बंद पड़े कारोबार, बिना वैध संपत्ति गिरवी रखे, फर्जी GST नंबर और जाली हस्ताक्षरों के आधार पर 180 खातों में अनियमित तरीके से ऋण स्वीकृत किए।

इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में शामिल चार कथित बिचौलियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें कमलेश सिन्हा (बेमेतरा), जोहन सिन्हा (केवांछी), टीकाराम माथुर (बिरमपुर) और नागेश कुमार वर्मा (केवांछी) शामिल हैं। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी बैंक प्रबंधक से पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जाएगी। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409 और 120बी के तहत कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के बाद इस बहुचर्चित बैंक घोटाले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)