होम › Chhattisgarh › Cg Breaking : आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर भालू, रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने किया ट्रैंक्विलाइज,देखें लाइव वीडियो
Chhattisgarh

Cg Breaking : आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर भालू, रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने किया ट्रैंक्विलाइज,देखें लाइव वीडियो

WhatsApp Facebook
Cg Breaking : आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर भालू, रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने किया ट्रैंक्विलाइज,देखें लाइव वीडियो

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

video_upload-34809 Cg Breaking : आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर भालू, रायपुर से पहुंची विशेषज्ञ टीम ने किया ट्रैंक्विलाइज,देखें लाइव वीडियो

kanker-mankiller-bear: रायपुर/कांकेर। जिले के मरकाटोला गांव में दो ग्रामीणों की जान लेने वाले आक्रामक भालू को वन विभाग ने आखिरकार रेस्क्यू अभियान के दौरान पकड़ लिया। रायपुर से पहुंची वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद भालू को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की मदद से बेहोश कर काबू में किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे जिला मुख्यालय ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, मरकाटोला गांव में भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था और ग्रामीण लगातार भालू को पकड़ने की मांग कर रहे थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भालू ने वन विभाग के वाहन पर भी हमला कर दिया, जिससे अभियान कुछ समय के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। हालांकि विशेषज्ञों और वनकर्मियों ने संयम से काम लेते हुए अंततः उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

भालू को देखकर भड़के ग्रामीण

भालू के बेहोश होने के बाद मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने भालू पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे वन विभाग और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, सुरक्षा बलों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया और भालू को सुरक्षित वाहन में शिफ्ट कर दिया।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होगा आगे का निर्णय

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भालू का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार उसे सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम ने की।

मरकाटोला गांव में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में अब भी भय और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और वन विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है। वहीं, वन विभाग घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)