होम › Technology › Bihar : 27 मई को हुई दरोगा की मुख्य लिखित परीक्षा को किया गया रद्द, पेपर लीक आरोपों के बीच BPSSC का बड़ा फैसला
Technology

Bihar : 27 मई को हुई दरोगा की मुख्य लिखित परीक्षा को किया गया रद्द, पेपर लीक आरोपों के बीच BPSSC का बड़ा फैसला

WhatsApp Facebook
Bihar : 27 मई को हुई दरोगा की मुख्य लिखित परीक्षा को किया गया रद्द, पेपर लीक आरोपों के बीच BPSSC का बड़ा फैसला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34330-34311-bpssc Bihar : 27 मई को हुई दरोगा की मुख्य लिखित परीक्षा को किया गया रद्द, पेपर लीक आरोपों के बीच BPSSC का बड़ा फैसला

पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। आयोग ने 27 मई 2026 को आयोजित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया है। परीक्षा रद्द करने का निर्णय अभ्यर्थियों के लगातार विरोध प्रदर्शन और परीक्षा में अनियमितता के आरोपों के बीच आया है।

BPSSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर भरोसा करें।

1799 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए कुल 1799 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में कराई गई थी।

पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों पर हुआ आंदोलन

मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। छात्रों का कहना था कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इन मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया। छात्रों ने परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की मांग उठाई थी।

पटना में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

15 सितंबर को पटना में अभ्यर्थियों ने दरोगा मुख्य परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान छात्र जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया था।

EOU की जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

अभ्यर्थियों के आरोपों के बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की एसआईटी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताओं से जुड़े तथ्य सामने आने की बात कही गई। जांच एजेंसी के इनपुट के बाद BPSSC ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।

नई परीक्षा तिथि का होगा ऐलान

BPSSC ने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से बचने की सलाह दी है। आयोग ने कहा है कि दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा की नई तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचना के लिए BPSSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)