होम National Air India Express Flight: 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी कोच्चि अबू धाबी फ्लाइट, बीच रास्ते में एक इंजन बंद कर कोच्चि लौटा विमान, जानें क्या है मामला
National

Air India Express Flight: 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी कोच्चि अबू धाबी फ्लाइट, बीच रास्ते में एक इंजन बंद कर कोच्चि लौटा विमान, जानें क्या है मामला

WhatsApp Facebook
Air India Express Flight: 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी कोच्चि अबू धाबी फ्लाइट, बीच रास्ते में एक इंजन बंद कर कोच्चि लौटा विमान, जानें क्या है मामला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38119-air-india-express-flight-ix415-engine-oil-pressure-kochi-abu-dhabi Air India Express Flight: 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी कोच्चि अबू धाबी फ्लाइट, बीच रास्ते में एक इंजन बंद कर कोच्चि लौटा विमान, जानें क्या है मामला

कोच्चि। एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक और फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। कोच्चि से अबू धाबी जा रही फ्लाइट IX 415 (बोइंग 737) के एक इंजन में तेल का स्तर तेजी से गिरने लगा।

स्थिति बिगड़ने पर इंजन ऑयल का दबाव डेंजर जोन में पहुंच गया, जिसके बाद क्रू ने संबंधित इंजन को बंद कर दिया। विमान को सुरक्षित रूप से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया। घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों को कॉकपिट में सामने आई तकनीकी स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

36 हजार फीट की ऊंचाई पर सामने आई खराबी

सूत्रों के मुताबिक, कोच्चि से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद, जब विमान लगभग 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, पायलट और को-पायलट ने इंजन नंबर-1 में तेल की मात्रा तेजी से कम होते देखी।

स्थिति का आकलन करने के लिए क्रू ने FORDEC असेसमेंट किया। इंजन ऑयल के स्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए पायलटों ने अबू धाबी की ओर उड़ान जारी रखने के बजाय कोच्चि वापस लौटने का फैसला किया।

पायलटों ने ATC को दी जानकारी

विमान को वापस मोड़ने के बाद कमांडर ने हाई फ्रीक्वेंसी के जरिए मुंबई रेडियो से संपर्क किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान के कोच्चि लौटने की जानकारी दी।

वापसी के दौरान सुरक्षा के सभी निर्धारित नियमों का पालन किया गया। दोनों पायलट लगातार इंजन के महत्वपूर्ण पैरामीटर पर नजर बनाए हुए थे और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे।

तेल का दबाव रेड जोन में पहुंचा, इंजन किया बंद

विमान को वापस कोच्चि की ओर मोड़ने के करीब 45 मिनट बाद इंजन नंबर-1 के तेल के दबाव में उतार-चढ़ाव शुरू हुआ। कॉकपिट के गेज पर ऑयल प्रेशर रेड जोन में पहुंच गया, जो गंभीर स्थिति का संकेत था। इसके बाद क्रू ने नॉन-नॉर्मल चेकलिस्ट (NNC) का पालन किया और इंजन नंबर-1 को बंद कर दिया।

एक इंजन पर सुरक्षित उतारा गया विमान

एक इंजन के बंद होने के बाद बोइंग 737 को सुरक्षित वापस उतारना क्रू के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति थी। खासकर विमान के अधिक वजन के बीच एक इंजन पर लैंडिंग के लिए पायलटों को बेहद सावधानी से प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

हालांकि, प्रशिक्षित क्रू ने स्थिति को नियंत्रित किया और विमान को कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

लगातार सामने आ रही तकनीकी घटनाओं से बढ़ी चिंता

एअर इंडिया समूह की उड़ानों में तकनीकी कारणों से उड़ान का रास्ता बदलने और वापस लौटने की घटनाओं ने विमानन सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब फुकेत-दिल्ली फ्लाइट से जुड़ी विमान दुर्घटना की शुरुआती जांच रिपोर्ट को लेकर भी विमानन क्षेत्र में चर्चा जारी है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)