होम Chhattisgarh खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC से जुड़े मामले के आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान से मिले 81 लाख रुपये, जांच जारी
Chhattisgarh

खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC से जुड़े मामले के आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान से मिले 81 लाख रुपये, जांच जारी

WhatsApp Facebook
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC से जुड़े मामले के आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान से मिले 81 लाख रुपये, जांच जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC से जुड़े मामले की जांच के दौरान महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार स्थित मकान पर दबिश देकर तलाशी ली, जहां चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वहां से 81 लाख रुपये की नकदी बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान बरामद रकम में 500 रुपये के 16,200 नोट शामिल हैं। पूरी नकदी को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। अब पुलिस रकम के स्रोत और इसके मामले से संभावित संबंध की जांच कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC तैयार करने से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई। जांच एजेंसियां इस मामले में जुड़े लोगों, दस्तावेजों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं। BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई 81 लाख रुपये की नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने इसे विधिवत जब्त किया है। साथ ही BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नकदी के स्रोत के साथ-साथ फर्जी दस्तावेजों और लकड़ी के अवैध परिवहन से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। मामले में जांच अभी जारी है। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC से जुड़े मामले के आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान से मिले 81 लाख रुपये, जांच जारी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)