होम › Chhattisgarh › बलौदाबाजार में मंत्री टंक राम वर्मा ने थामी झाड़ू, चला स्वच्छता अभियान
Chhattisgarh

बलौदाबाजार में मंत्री टंक राम वर्मा ने थामी झाड़ू, चला स्वच्छता अभियान

WhatsApp Facebook
बलौदाबाजार में मंत्री टंक राम वर्मा ने थामी झाड़ू, चला स्वच्छता अभियान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बलौदाबाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बलौदाबाजार जिले में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

स्वच्छता अभियान के दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ स्वयं हाथों में झाड़ू थामी और मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। अभियान के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया।

 

मंत्री टंक राम वर्मा की इस पहल के जरिए आम लोगों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सामूहिक भागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुंदर शहर का निर्माण संभव है।

 

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह ऐसी आदत है जो धीरे-धीरे हमारे व्यवहार और संस्कार का हिस्सा बनती है।

 

उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। जब नागरिक स्वयं आगे आकर स्वच्छता अभियान में भाग लेते हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।

 

स्वच्छता अभियान में कलेक्टर, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, विभिन्न वार्डों के पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

The post बलौदाबाजार में मंत्री टंक राम वर्मा ने थामी झाड़ू, चला स्वच्छता अभियान appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)