होम › Technology › CG News : मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, नवरात्रि मेले में स्पेशल ट्रेनें और 10 एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव
Technology

CG News : मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, नवरात्रि मेले में स्पेशल ट्रेनें और 10 एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

WhatsApp Facebook
CG News : मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, नवरात्रि मेले में स्पेशल ट्रेनें और 10 एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41420-03102024-bamleshwaritemplerailwaynewsm CG News : मां बम्लेश्वरी के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, नवरात्रि मेले में स्पेशल ट्रेनें और 10 एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

CG News : डोंगरगढ़। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन का संचालन और कुछ मेमू ट्रेनों के मार्ग विस्तार का निर्णय लिया है।

यात्रियों के लिए बढ़ाई गई ट्रेन कनेक्टिविटी

मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू (68742/68741) का रायपुर तक विस्तार किया गया है। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू (68729/68730) को गोंदिया तक चलाया जाएगा। इससे रायपुर, डोंगरगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल भी मेला अवधि में संचालित की जाएगी।

10 एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव

रेलवे ने लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 11 से 20 अक्टूबर तक 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है।

ट्रेन डोंगरगढ़ आगमन प्रस्थान

20843 बिलासपुर-भगत की कोठी 21:56 21:58

20844 भगत की कोठी-बिलासपुर 05:40 05:42

20845 बिलासपुर-बीकानेर 21:56 21:58

20846 बीकानेर-बिलासपुर 05:40 05:42

12851 बिलासपुर-चेन्नई 12:16 12:18

12852 चेन्नई-बिलासपुर 10:18 10:20

12849 बिलासपुर-पुणे 14:36 14:38

12850 पुणे-बिलासपुर 11:58 12:00

12771 सिकंदराबाद-रायपुर 10:46 10:48

12772 रायपुर-सिकंदराबाद 18:30 18:32

लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

नवरात्रि मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। रेलवे की अतिरिक्त ट्रेनों और अस्थायी ठहराव की व्यवस्था से यात्रियों को आने-जाने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे। साथ ही स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने और यात्रियों की आवाजाही सुचारु रखने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)