होम › Chhattisgarh › Bilaspur Nagar Nigam Acb Action: 10 हजार रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Chhattisgarh

Bilaspur Nagar Nigam Acb Action: 10 हजार रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

WhatsApp Facebook
Bilaspur Nagar Nigam Acb Action: 10 हजार रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40171-bilaspur-nagar-nigam-clerk-arrested-taking-10-thousand-bribe-acb-trap Bilaspur Nagar Nigam Acb Action: 10 हजार रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को कराने के बदले में राजकि

पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की टीम ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की। जिस समय ACB ने कार्रवाई की, उस वक्त नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी।

मकान नवीनीकरण के काम के बदले मांगी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से जुड़े काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। आरोप है कि इसी काम को आगे बढ़ाने के एवज में संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने ACB से इसकी शिकायत की। इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंची। कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

सामान्य सभा के बीच पहुंची ACB टीम

ACB की टीम ने जिस समय नगर निगम कार्यालय में कार्रवाई की, उस दौरान सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। ACB की टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)