होम › Technology › MP Accident : बोलेरो-ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे
Technology

MP Accident : बोलेरो-ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

WhatsApp Facebook
MP Accident : बोलेरो-ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40329-untitled MP Accident : बोलेरो-ट्रक की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

MP Accident : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार को सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौका गांव के पास एडिफाय स्कूल के नजदीक बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी लोग विजावर थाना क्षेत्र के खटकयाना मोहल्ले के निवासी और रैकवार परिवार से थे। परिवार के लोग विजावर से बागोता में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चौका गांव के पास बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर शव बिखर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायल मेघा रैकवार को तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मातगुवां थाना प्रभारी अंकुर चौबे के मुताबिक, बोलेरो में एक ही परिवार के लोग सवार थे। हादसे में विक्की रैकवार, दौलत रैकवार, संजय रैकवार, श्याम बाई रैकवार और कौशल्या रैकवार की मौत हुई है, जबकि मेघा रैकवार घायल हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)