होम › Technology › जमुई की इस घटना ने बिहार को ही नहीं, पूरे देश को कर दिया शर्मसार, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो, मामले में अब तक तीन गिरफ्तार
Technology

जमुई की इस घटना ने बिहार को ही नहीं, पूरे देश को कर दिया शर्मसार, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो, मामले में अब तक तीन गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
जमुई की इस घटना ने बिहार को ही नहीं, पूरे देश को कर दिया शर्मसार, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो, मामले में अब तक तीन गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39723-bihar जमुई की इस घटना ने बिहार को ही नहीं, पूरे देश को कर दिया शर्मसार, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो, मामले में अब तक तीन गिरफ्तार

पटना: बिहार के जमुई जिले में बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और लड़की के साथ बदसलूकी भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

7 लोगों के खिलाफ FIR, 3 गिरफ्तार

घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, दोनों पीड़ित नाबालिग हैं। उनसे बातचीत कर घटना की जानकारी ली गई है।

वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि मामले में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

BJP और JDU ने भी दी प्रतिक्रिया

घटना को लेकर JDU प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में मॉब जस्टिस की कोई जगह नहीं है और पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)