होम Technology Crime News : पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति, विवाद के बाद गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Technology

Crime News : पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति, विवाद के बाद गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Crime News : पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति, विवाद के बाद गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37612-crime-news-2 Crime News : पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति, विवाद के बाद गला दबाकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एनसीएल कर्मचारी की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या का निकला है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र की बीना कॉलोनी में वरिष्ठ ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे कथित प्रेम प्रसंग और घर में हुआ विवाद मुख्य वजह सामने आई है। आरोपियों पर हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर घटना को हादसा दिखाने की कोशिश करने का भी आरोप है।

दो घंटे पहले घर पहुंचे थे रमाशंकर

पुलिस जांच के अनुसार, रमाशंकर मिश्रा आमतौर पर शाम करीब पांच बजे ड्यूटी से घर लौटते थे। लेकिन 22 अगस्त को वह अपने सामान्य समय से करीब दो घंटे पहले ही घर पहुंच गए। पुलिस का दावा है कि घर पहुंचने पर उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका को विकास चौहान के साथ कथित तौर पर देखा। इस बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। जांच में सामने आया है कि विवाद बढ़ने के बाद रमाशंकर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, उनके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना के बाद आरोपियों ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कथित योजना बनाई।

चादर और गमछे में लपेटकर सड़क किनारे फेंका शव

पुलिस के अनुसार, रमाशंकर की मौत के बाद विकास चौहान ने अपने साथियों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को बुलाया। इसके बाद चारों ने शव को चादर और गमछे में लपेटा और बीना स्टेडियम-जमशीला मार्ग के पास सड़क किनारे छोड़ दिया। 23 अगस्त को सड़क किनारे शव मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच संभावित सड़क हादसे के एंगल से शुरू की। हालांकि घटनास्थल और शव की स्थिति ने पुलिस को संदेह में डाल दिया। इसके बाद जांच को दूसरे संभावित एंगल से भी आगे बढ़ाया गया।

कॉल डिटेल और लोकेशन ने खोले कई राज

27 अगस्त को रमाशंकर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को मामले में अहम सुराग मिलने का दावा किया गया। क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के मुताबिक, जांच के दौरान प्रियंका, विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की कथित भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी और विकास के कथित संबंधों की जांच में सामने आई बात

पुलिस और परिजनों की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रियंका और विकास चौहान के बीच कथित तौर पर लंबे समय से संबंध थे। परिजनों ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि रमाशंकर का शव जिस स्थान पर मिला, वह उनके सामान्य आने-जाने के रास्ते से अलग था। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन रमाशंकर की ट्रेनिंग चल रही थी और वह सामान्य तौर पर शाम को घर पहुंचते थे। लेकिन उस दिन समय से पहले घर पहुंचने के बाद कथित तौर पर उन्होंने पत्नी और विकास को एक साथ देख लिया। इसके बाद विवाद हुआ और मामला हत्या तक पहुंच गया।

चारों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में पत्नी प्रियंका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस हत्या की पूरी साजिश, घटना में इस्तेमाल तरीके और शव को ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)