होम Technology MP Accident : नैनावद के पास NH पर बड़ा हादसा, आमने-सामने भिड़े दो ट्रक; एक चालक की मौत
Technology

MP Accident : नैनावद के पास NH पर बड़ा हादसा, आमने-सामने भिड़े दो ट्रक; एक चालक की मौत

WhatsApp Facebook
MP Accident : नैनावद के पास NH पर बड़ा हादसा, आमने-सामने भिड़े दो ट्रक; एक चालक की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39530-mp-accident-2 MP Accident : नैनावद के पास NH पर बड़ा हादसा, आमने-सामने भिड़े दो ट्रक; एक चालक की मौत

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनावद के पास दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज कि ट्रक चालक ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। नैनावद के समीप हाईवे पर अचानक दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।

पुलिस जुटी जांच में, यातायात हुआ प्रभावित

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दोनों ट्रकों की भिड़ंत के कारण आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने व्यवस्था बनाकर मार्ग को सुचारू कराया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)