होम Technology CG Crime : 20 से अधिक फ्रैक्चर के बाद युवक ने तोड़ा दम, हत्या के आरोप में पिता-पुत्र भेजे गए जेल
Technology

CG Crime : 20 से अधिक फ्रैक्चर के बाद युवक ने तोड़ा दम, हत्या के आरोप में पिता-पुत्र भेजे गए जेल

WhatsApp Facebook
CG Crime : 20 से अधिक फ्रैक्चर के बाद युवक ने तोड़ा दम, हत्या के आरोप में पिता-पुत्र  भेजे गए जेल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34183-untitled CG Crime : 20 से अधिक फ्रैक्चर के बाद युवक ने तोड़ा दम, हत्या के आरोप में पिता-पुत्र  भेजे गए जेल

CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुरानी रंजिश के चलते हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर गांव के एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना देवरी थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। 28 जुलाई को आरोपी हीरामन सिंह (51) और उसके पुत्र कामेंद्र सिन्हा (26) ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही हितेश सिन्हा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में हितेश के शरीर में 20 से अधिक फ्रैक्चर आए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल हितेश को पहले देवरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच तेज की। साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)