होम Chhattisgarh Chhattisgarh Swine Flu: 24 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 108, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े
Chhattisgarh

Chhattisgarh Swine Flu: 24 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 108, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Swine Flu: 24 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 108, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39090-chhattisgarh-swine-flu-24-new-cases-total-108-raipur Chhattisgarh Swine Flu: 24 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 108, रायपुर में 38 केस, देखें जिलावार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार सामने आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज मिले हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित मरीजों में से 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 21 मरीजों का इलाज और निगरानी घर पर की जा रही है। लगातार नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

रायपुर में मिले सबसे ज्यादा नए मरीज

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंगलवार को रायपुर में 8 नए मरीज मिले। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो गई है।

रायपुर के 38 संक्रमित मरीजों में से 36 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। वहीं 2 मरीजों का इलाज घर पर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इन मरीजों की देखभाल की जा रही है।

बिलासपुर में 10 मरीज संक्रमित

बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक 10 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं 5 मरीजों का इलाज और देखभाल घर पर की जा रही है।

इन जिलों में भी सामने आए मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कई अन्य जिलों में भी स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं।

दुर्ग:- 13 मरीज

महासमुंद:- 12 मरीज

बिलासपुर:- 10 मरीज

राजनांदगांव:- 10 मरीज

बालोद:- 9 मरीज

कोरबा:- 8 मरीज

रायपुर:- 38 मरीज

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर

स्वाइन फ्लू के लगातार नए मामले सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति और संक्रमण से जुड़े आंकड़ों अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के लक्षण के एडवायजरी जारी करते हुए कहा है तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)