होम › Chhattisgarh › शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित
Chhattisgarh

शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

WhatsApp Facebook
शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बलरामपुर-रामानुजगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए ज्ञानदीप एवं शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं कल्याण तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम रहे। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र और समाज के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह पूरी पीढ़ी के चरित्र, सोच और व्यक्तित्व का निर्माण करता है।

 

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ नैतिक मूल्य, अनुशासन और संस्कार भी प्रदान करते हैं। वे बच्चों में स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता और कुछ नया सीखने की जिज्ञासा विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिले में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास विद्यालय और नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि ज्ञान, संस्कार और सही मार्गदर्शन के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देते हैं। समाज और राष्ट्र की भावी पीढ़ी को सक्षम, जिम्मेदार और संस्कारवान बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए कहा कि शिक्षकों का दायित्व केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें समाज के लिए जिम्मेदार और प्रेरणादायक नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जीवन में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

समारोह में जिले के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ज्ञानदीप पुरस्कार से श्याम सुंदर चौरगे, शिक्षक, शासकीय माध्यमिक शाला कोरवापारा, राजपुर; नीलीमा एक्का, शिक्षिका, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डौरा और जवाहर लाल पैकरा, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिरई, शंकरगढ़ को सम्मानित किया गया।

 

इसी क्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों के 18 शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की समारोह में सराहना की गई।

 

समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बबली देवी, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

The post शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)