होम Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: CM साय ने संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान को खारिज किया: बोले- डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास
Chhattisgarh

CM Vishnu Deo Sai: CM साय ने संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान को खारिज किया: बोले- डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास

WhatsApp Facebook
CM Vishnu Deo Sai: CM साय ने संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान को खारिज किया: बोले- डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की ओर से छत्तीसगढ़ सरकार को केंद्र द्वारा ‘हाईजैक’ किए जाने संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में डबल इंजन सरकार के कारण छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है।

CM Vishnu Deo Sai: अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है।

CM Vishnu Deo Sai: ‘मोदी की गारंटी’ के वादे पूरे कर रही सरकार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का वादा पूरा करने की दिशा में काम किया है। वहीं, 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं और डबल इंजन सरकार के कारण छत्तीसगढ़ में विकास की गति तेज हुई है।

केजरीवाल के E20 पेट्रोल वाले बयान पर भी जवाब

E20 पेट्रोल को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘मोदी सिर्फ वोटों की भाषा समझते हैं’ वाले बयान पर भी मुख्यमंत्री साय ने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में भी भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। उनके मुताबिक, करीब 12 साल पहले भारत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में 10वें स्थान पर था और अब चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि देश में ‘नए भारत’ का निर्माण हो रहा है, जिसे पूरा देश देख रहा है।

CM Vishnu Deo Sai: FCRA संशोधन विधेयक का किया स्वागत

CM Vishnu Deo Sai: संसद में अगले सप्ताह प्रस्तावित ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि इससे देश को लाभ होगा।

CM Vishnu Deo Sai: बस्तर में तिरंगा फहराने पर कांग्रेस पर निशाना

CM Vishnu Deo Sai: बस्तर के कई गांवों में पहली बार तिरंगा फहराए जाने को कांग्रेस की ओर से ‘प्रोपेगेंडा’ बताए जाने पर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस बात से खुश होना चाहिए कि बस्तर लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा और अब नक्सलवाद के खात्मे के बाद 90 से अधिक गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास की दिशा में हो रहे बदलाव को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए।

The post CM Vishnu Deo Sai: CM साय ने संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान को खारिज किया: बोले- डबल इंजन सरकार में तेजी से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)