होम Technology MP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, CM डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा
Technology

MP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, CM डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Facebook
MP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, CM डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40122-vgb-240926080211113 MP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, CM डॉ. मोहन यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेहतर परिवहन सुविधा की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम भोपाल के गोविंदपुरा स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच, सभा स्थल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नई बसों की सुविधाओं और तकनीकी खूबियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने बसों में बैठकर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

सीएम यादव और नितिन गडकरी दिखाएंगे बसों को हरी झंडी

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को सौगात देंगे।

परिवहन सचिव मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी दी। वहीं भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

7 शहरों में शुरू होगी बस सेवा

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के पहले चरण में प्रदेश के 7 शहरों में बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कुल 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को रवाना किया जाएगा।

इस सेवा के जरिए शहरों और गांवों के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे यात्रियों को आसान, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इंदौर और भोपाल को मिलेंगी सबसे ज्यादा बसें

शुरुआती चरण में इंदौर में सबसे अधिक 145 बसें संचालित की जाएंगी, जिसमें 50 इंटरसिटी और 95 इंट्रासिटी बसें शामिल हैं। वहीं भोपाल में 106 बसें शुरू होंगी, जिनमें 23 इंटरसिटी और 83 इंट्रासिटी बसें रहेंगी। इसके अलावा जबलपुर में 67, रीवा में 18, देवास में 10, कटनी में 3 और भिंड में 2 इंटरसिटी बसों का संचालन किया जाएगा।

शहरों और गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के बीच आवागमन को आसान बनाना है। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा और कई शहरों के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)