होम Technology Teacher Suspended : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित, एक पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप
Technology

Teacher Suspended : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित, एक पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

WhatsApp Facebook
Teacher Suspended : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित, एक पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40117-teacher-suspended Teacher Suspended : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक निलंबित, एक पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

Teacher Suspended : जांजगीर-चांपा। जिले में स्कूल समय के दौरान शराब के नशे में पहुंचने के आरोप में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में पदस्थ दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में स्कूल में अनुशासनहीनता और नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचने की शिकायत सामने आई थी।

प्रधानपाठक पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप

पहला मामला पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव भांठापारा स्थित स्कूल का है। यहां पदस्थ प्रधानपाठक योगेश्वर सिंह कंवर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और एक शिक्षिका के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है। घटना से जुड़ा वीडियो गांव के एक जनप्रतिनिधि द्वारा बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो और शिकायत का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

दूसरा शिक्षक टेबल के नीचे मिला

दूसरा मामला बलौदा ब्लॉक के नवीन प्राथमिक शाला परसदा का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक ललित राम भारद्वाज पर भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, शिक्षक स्कूल परिसर में टेबल के नीचे बैठा मिला था। मामला विभाग के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

शिक्षा विभाग ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई

एक ही जिले में सामने आए इन दोनों मामलों के बाद स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने दोनों मामलों में कलेक्टर के निर्देश के बाद निलंबन की कार्रवाई की है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)