होम Technology CG Crime : प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना खूनी साजिश, मां की हत्या के बाद बेटे ने छिपाया शव, तीन गिरफ्तार
Technology

CG Crime : प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना खूनी साजिश, मां की हत्या के बाद बेटे ने छिपाया शव, तीन गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
CG Crime : प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना खूनी साजिश, मां की हत्या के बाद बेटे ने छिपाया शव, तीन गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34604-03082026-murderofmotherinjashpurm CG Crime : प्रेम संबंध और जमीन विवाद बना खूनी साजिश, मां की हत्या के बाद बेटे ने छिपाया शव, तीन गिरफ्तार

CG Crime : जशपुर। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। जमीन विवाद और प्रेम संबंधों के उलझे विवाद के बीच 58 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद मृतका का बेटा भी आरोपियों के साथ मिलकर कई दिनों तक शव छिपाता रहा। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मामला दोकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बंदरचुवा गांव का है। मृतका की पहचान हरावती बाई (58) के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में उनके बेटे भूषण राम (29), उसकी कथित प्रेमिका श्यामपति बाई (42) और श्यामपति की मां बुधमती बाई (65) को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि भूषण राम और पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। 24 जुलाई की रात इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि श्यामपति बाई और उसकी मां ने मिलकर हरावती बाई की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी भूषण राम ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही किसी अन्य व्यक्ति को बताया। इसके बजाय वह भी कथित तौर पर पूरी साजिश में शामिल हो गया। तीनों आरोपियों ने शव को कई दिनों तक घर के अंदर छिपाकर रखा ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे।

जब शव से दुर्गंध आने लगी और राज खुलने का डर सताने लगा, तब आरोपियों ने रात के अंधेरे में शव को घर से निकालकर पास के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास गड्ढा खोदकर रेत में दफना दिया।

कुछ दिनों बाद घर से दुर्गंध आने और मकान पर ताला लगे होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दोकड़ा पुलिस, एफएसएल टीम और राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल के निरीक्षण और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दफनाया गया शव बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)