होम Business Share Market Closed: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स मामूली गिरावट में, निफ्टी में 75 अंक की तेजी
Business

Share Market Closed: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स मामूली गिरावट में, निफ्टी में 75 अंक की तेजी

WhatsApp Facebook
Share Market Closed: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स मामूली गिरावट में, निफ्टी में 75 अंक की तेजी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39395-share-market Share Market Closed: शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार: सेंसेक्स मामूली गिरावट में, निफ्टी में 75 अंक की तेजी

Share Market Closed: मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी बढ़त बनाने में कामयाब रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 19.63 अंक यानी 0.03% गिरकर 74,294.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 75.80 अंक यानी 0.33% बढ़कर 23,346.40 पर पहुंच गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी

व्यापक बाजार में शुक्रवार को खरीदारी का रुख रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.24% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.74% की तेजी दर्ज की गई। सेक्टर के हिसाब से निफ्टी मेटल, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, सीमेंट और केमिकल इंडेक्स में अच्छी बढ़त रही। वहीं, निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही तेजी और गिरावट

निफ्टी 50 में अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, टीसीएस, टीएमपीवी, एसबीआई लाइफ, कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, टाटा कंज्यूमर और सन फार्मा में गिरावट रही।

NSE IPO को दूसरे दिन मिला पूरा सब्सक्रिप्शन

इस बीच, एनएसई के आईपीओ को दूसरे दिन 100% तक सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ में योग्य संस्थागत निवेशकों की खास दिलचस्पी देखने को मिली।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)