होम Technology CG News : एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक ट्रक पलटने से चालक की मौत
Technology

CG News : एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक ट्रक पलटने से चालक की मौत

WhatsApp Facebook
CG News : एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक ट्रक पलटने से चालक की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34730-image-2 CG News : एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में बड़ा हादसा, हाइड्रोलिक ट्रक पलटने से चालक की मौत

CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम रिफाइनरी प्लांट में मंगलवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। बॉक्साइट अनलोडिंग के दौरान हाइड्रोलिक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक ट्रक के नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 RY 2039 प्लांट परिसर में बॉक्साइट खाली कर रहा था। इसी दौरान ट्रक का हाइड्रोलिक सिस्टम ऊपर उठने के समय वाहन संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में चालक सौरव घोष (40 वर्ष) ट्रक के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद प्लांट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक सौरव घोष पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)