होम › Chhattisgarh › शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर, गजेन्द्र यादव ने लिया विसर्जन व्यवस्था का जायजा  
Chhattisgarh

शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर, गजेन्द्र यादव ने लिया विसर्जन व्यवस्था का जायजा  

WhatsApp Facebook
शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर, गजेन्द्र यादव ने लिया विसर्जन व्यवस्था का जायजा   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने शनिवार को दुर्ग शहर के शिवनाथ नदी स्थित गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के बढ़ते जलस्तर और गणेश विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने गणेश विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि छोटे पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पिछली रात से गणेश विसर्जन की प्रक्रिया रोक दी गई है। जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन की निगरानी में विसर्जन प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई जाएगी।

 

मंत्री ने विसर्जन स्थल पर पहुंचे नागरिकों से प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की। मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ, स्थानीय नाविक और नागरिक भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।

 

इसके बाद गजेन्द्र यादव पुलगांव के वार्ड क्रमांक 55 स्थित कोसरिया यादव समाज के सामुदायिक भवन में बनाए गए राहत शिविर पहुंचे। इस शिविर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित कुल 48 लोग ठहरे हुए हैं। मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

उन्होंने प्रभावित लोगों से कहा कि नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद ही वे अपने घरों की ओर लौटें। साथ ही अधिकारियों को राहत शिविर में स्वास्थ्य सुविधा, प्रकाश, पेयजल और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभावित लोगों की पट्टे की मांग पर मंत्री ने गोकुल नगर स्थित घास भूमि को आवास के लिए आवंटित कराने का आश्वासन दिया।

 

मंत्री गजेन्द्र यादव ने ग्राम भरदा के स्कूल में बनाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। तांदुला और शिवनाथ नदी के किनारे स्थित ईंट भट्ठों तथा सब्जी बाड़ियों में काम करने वाले 210 लोगों को सुरक्षित निकालकर इस राहत शिविर में ठहराया गया है।

 

उन्होंने सरपंच सुनीता भारदीय, स्थानीय नागरिक गोपाल पाड़े और ग्रामीणों से शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान राहत शिविर में रह रहे लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

 

सरपंच की मांग पर मंत्री ने कलेक्टर को ग्राम भरदा के वार्ड क्रमांक 12 में वी-बी-जी-राम-जी के अंतर्गत नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति देने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण किसानों की मांग पर उन्होंने फसल क्षति का सर्वे कराने की बात कही।

 

ग्राम चंगोरी में शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव की ओर पानी भरने की जानकारी मिलने पर मंत्री ने कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और राहत व्यवस्था को प्राथमिकता देने के लिए कहा।

 

निरीक्षण के दौरान नगर निगम दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम, एसडीएम महेश राजपूत, निगम के अतिरिक्त आयुक्त मोहेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The post शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर, गजेन्द्र यादव ने लिया विसर्जन व्यवस्था का जायजा   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)