होम › Chhattisgarh › वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब बना चंदनपुर, गांव को मिली नई पहचान
Chhattisgarh

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब बना चंदनपुर, गांव को मिली नई पहचान

WhatsApp Facebook
वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब बना चंदनपुर, गांव को मिली नई पहचान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग पर छत्तीसगढ़ शासन ने राजपत्र में नाम परिवर्तन का विधिवत प्रकाशन कर दिया है। इसी के साथ चंदनपुर नाम सरकारी अभिलेखों और शासकीय वेब पोर्टलों में दर्ज हो गया है।

 

तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर नाम परिवर्तन की बधाई दी। लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में एकत्र होकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मांग पूरी होने की खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

 

नाम परिवर्तन के साथ उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 11.70 लाख रुपए की घोषणा भी की। उन्होंने सीसी रोड और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए राशि देने की बात कही। इसके अलावा ग्रामीणों को दस्तावेजों में गांव का नाम बदलवाने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की घोषणा की गई है।

 

विशेष शिविर में आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों में गांव का नाम चंदनपुर दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया सुविधाजनक तरीके से पूरी हो सकेगी।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामवासियों की ओर से लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की भावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए नाम परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। इसके बाद मंत्रिमंडल स्तर पर चर्चा हुई और राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद राजपत्र में नाम परिवर्तन का प्रकाशन किया गया।

 

उन्होंने कहा कि राजपत्र में प्रकाशन के बाद चंदनपुर नाम अब सरकारी अभिलेखों और संबंधित शासकीय वेब पोर्टलों में दर्ज रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक व्यवहार और बोलचाल में भी गांव के नए नाम चंदनपुर का उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसी नाम से गांव को जानें और इसकी नई पहचान कायम रहे।

 

विजय शर्मा ने कहा कि गांवों के नाम केवल किसी स्थान की पहचान नहीं होते, बल्कि उनसे स्थानीय इतिहास, संस्कृति, परंपरा और जनभावनाएं भी जुड़ी होती हैं। चंदनपुर नाम से गांव को नई पहचान मिलना ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही भावना और मांग के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र की स्थानीय पहचान मजबूत होगी और ग्रामीणों की भावनाओं को भी सम्मान मिलेगा।

The post वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब बना चंदनपुर, गांव को मिली नई पहचान appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)