होम › Technology › MP News : महिला की मौत से पहले का वीडियो वायरल, पति को निर्दोष बताते हुए कही ये बात
Technology

MP News : महिला की मौत से पहले का वीडियो वायरल, पति को निर्दोष बताते हुए कही ये बात

WhatsApp Facebook
MP News : महिला की मौत से पहले का वीडियो वायरल, पति को निर्दोष बताते हुए कही ये बात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40417-d11386eb-74ad-4080-8227-f7fd00a5caa5 MP News : महिला की मौत से पहले का वीडियो वायरल, पति को निर्दोष बताते हुए कही ये बात

MP News : टीकमगढ़। दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। महिला रश्मि कुशवाहा का मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को रश्मि का शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। वहीं, पास के एक कुएं से उसके दो मासूम बच्चों के शव भी बरामद हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आत्महत्या और हत्या समेत विभिन्न संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की थी।

अब वायरल बताए जा रहे वीडियो में महिला अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बता रही है। वीडियो में वह अपने माता-पिता और परिजनों से अपने पति को किसी झूठे मामले में नहीं फंसाने की बात कहती नजर आ रही है। वह यह भी कह रही है कि उसकी मौत के लिए उसका पति जिम्मेदार नहीं है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और उसकी परिस्थितियों की जांच कर रही है। वीडियो कब और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया, इसकी भी पुष्टि की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)