होम › Chhattisgarh › भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद
Chhattisgarh

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

WhatsApp Facebook
भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जबकि नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और आवागमन प्रभावित होने की आशंका भी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के जोखिम से बचाना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें, मौसम की स्थिति को लेकर सतर्क रहें और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में अवकाश संबंधी आदेश का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

The post भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)